IPL 2025

IPL 2025: इस बल्लेबाज ने Virat Kohli से फिर छीनी ऑरेंज कैप, हेजलवुड का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

IPL 2025: विराट कोहली से युवा भारतीय बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप छीन ली है। हालांकि, जोश हेजलवुड का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार है।

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 47वें मैच फुल पैसा वसूल रहा। राजस्थान के रजवाड़ों ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से रौंद डाला। राजस्थान की इस शाही जीत का नायक 14 साल का बल्लेबाज बना। वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक जड़कर बल्ले से जमकर कोहराम मचाया। वहीं, गुजरात की ओर से शुभमन गिल और जोस बटलर ने दमदार पारी खेली। साई सुदर्शन के बल्ले से भी 39 रन निकले। सुदर्शन ने अपनी इस पारी के साथ ही ऑरेंज कैप पर फिर से कब्जा जमा लिया है।

विज्ञापन

साई सुदर्शन के नाम अब 9 मैचों में 456 रन दर्ज हो गए हैं और वह कोहली से 13 रन आगे निकल गए हैं। विराट 443 रनों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। सूर्यकुमार यादव 427 रन बनाकर लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। पर्पल कैप पर जोश हेजलवुड का कब्जा बरकरार है। हेजलवुड इस सीजन 10 मैचों में अब तक 18 विकेट निकाल चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ