Uttar Pradesh Crime News

Video: सहारनपुर में क्यों भड़के किसान? ADM को की कुचलने की कोशिश

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में किसानों ने शनिवार को जोरदार हंगामा किया। किसानों ने जिला सचिवालय का गेट तोड़ दिया। एक अधिकारी को भी कुचलने की कोशिश के आरोप लगे हैं। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को जिला सचिवालय के बाहर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने सचिवालय का गेट तोड़ डाला। किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने आए थे। इस दौरान कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया तो उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और किसानों के बीच धक्कामुक्की हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक किसान ने ट्रैक्टर से ADM-E को कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद हंगामा हो गया। किसानों ने अपने उग्र होने के पीछे खास वजह बताई।

विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह की अगुआई में प्रदर्शन करने आए थे। किसान पैदल चलकर सचिवालय पहुंचे। कुछ किसान इस दौरान नानौता इलाके से दिल्ली रोड पर ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। पुलिस को पहले से प्रदर्शन के बारे में पता था। ऐसे में सचिवालय का गेट पहले ही बंद कर दिया गया था। किसानों ने गेट तोड़ा और अंदर घुसने की कोशिश की। इसके पीछे क्या वजह रही, जानने के लिए देखते हैं ये विशेष रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ