Cricket (12)
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने एक झटके में बना दिए 3 महारिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Rohit Sharma: 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाया। मुंबई ने 20 रनों से जीत दर्ज की और रोहित ने भी अहम भूमिका निभाते हुए टाइटंस के गेंदबाजों का धागा खोल दिया था। रोहित ने एलिमिनेटर मुकाबले में 3 बड़े रिकॉर्ड बना दिए।

रोहित शर्मा आईपीएल में 300 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। इसके अलावा वह प्लेऑफ में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए। इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में वह एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। टी-20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के विराट कोहली ने लगाए हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ