
कप्तान रोहित शर्मा की हुई वापसी! जानें किसके साथ कर रहे हैं ट्रेनिंग?
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Rohit Sharma: लंदन में छुट्टियां बिताने के बाद वनडे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भारत वापस लौट आए हैं। इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में रोहित शर्मा को भी देखा गया था। टीम इंडिया अब एशिया कप 2025 खेलती हुई दिखाई देगी, हालांकि रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में नहीं दिखेंगे क्योंकि एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इस फॉर्मेट से रोहित पहले ही संन्यास ले चुके हैं। रोहित शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के साथ टीम इंडिया की ये सीरीज अक्टूबर में होनी है। इस सीरीज में विराट कोहली भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। रोहित शर्मा ने अब वनडे सीरीज के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है जिसमें रोहित ट्रेनिंग के दौरान पूर्व भारतीय कोच अभिषेक नायर के साथ दिख रहे हैं।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: