cricket News (91)

IPL 2026: क्या रोहित शर्मा छोड़ने वाले हैं मुंबई इंडियंस का साथ? सामने आया बड़ा अपडेट

Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में कई बदलाव होने वाले हैं. इस बार कई टीमों के कप्तान भी बदल सकते हैं. वहीं रोहित शर्मा भी मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर नई फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं. रोहित मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब जीता चुके हैं. उन्होंने साल 2013 से 2023 तक मुंबई की कप्तानी की थी.

Rohit Sharma: आईपीएल 2025 का बिगुल बज चुका है. सभी टीमों ने कमर कस ली है. 5 बार का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस में बड़ा उलटफेर हो सकता है. रोहित शर्मा मुंबई का साथ छोड़ सकते हैं और केकेआर में जा सकते हैं. रोहित ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अर्धशतक और तीसरे मैच में शतक बनाया था. वहीं, आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटा दिया था. ऐसे में उन्होंने आईपीएल 2024 और 2025 के बीच बतौर खिलाड़ी भाग लिया था. वहीं, अब अभिषेक नायर केकेआर के हेड कोच बनने वाले हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि रोहित भी केकेआर का हिस्सा हो सकते हैं. आगामी सीजन से पहले बड़ा उलटफेर होने की उम्मीद है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ