Rohit Sharma (13)

VIDEO: रोहित-गंभीर के युग में 6 होनहार खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा मौका, जगह पाने के हैं पूरे हकदार!

Rohit Sharma and Gautam Gambhir: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के युग में भारतीय टीम में 6 खिलाड़ियों को भरपूर मौका नहीं मिल पा रहा है, जबकि ये खिलाड़ी जगह पाने के पूरे हकदार हैं।

Rohit Sharma and Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को अगस्त 2024 में भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया था। गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह पर कार्यभार संभाला है। हालांकि उनके कोच बनते ही भारतीय टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखी गई। कप्तान रोहित शर्मा के साथ गंभीर की जोड़ी फ्लॉप साबित हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को घरेलू सरजमीं पर ही व्हाइट वॉश होना पड़ा। भारत ने 12 साल बाद घर पर टेस्ट सीरीज गंवाई है।

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर गौतम और रोहित के युग में 6 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में भरपूर मौका नहीं मिल रहा है। ये खिलाड़ी लगातार घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर, ईशान किशन के अलावा अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का नाम शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ