tejashwi-yadav-3
विज्ञापन

बिहार में चुनाव क्यों हार गए? तेजस्वी यादव ने नतीजों के बाद पहली बार बताई वजह

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस चुनाव में लोकतंत्र हारा है, और मशीनरी जीती है. उन्होंने कहा कि भाजपा से जो भी उम्मीद लगाई जा सकती है, उन्होंने इस चुनाव में वो सब किया है.

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने पहली बार अपनी बात रखी है. उन्होंने राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू में हार के पीछे की वजह बताई हैं. जब उनसे पूछा गया कि आपकी सीटें 2020 से भी कम क्यों आई हैं. तो उन्होंने बताया कि ये नतीजे किसी को नहीं पच रहे हैं. उन्होंने बताया कि 20 साल तक नीतीश कुमार को याद नहीं आया. लेकिन चुनाव से दस दिन पहले उन्हें पेंशन बढ़ाने की बात याद आई. उन्होंने वोटिंग वाले दिन भी महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए डाले हैं. इसका भी चुनाव में असर पड़ा है. 

साथ ही उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लोकतंत्र हारा है, और मशीनरी जीती है. उन्होंने कहा कि भाजपा से जो भी उम्मीद लगाई जा सकती है, उन्होंने इस चुनाव में वो सब किया है. साथ ही तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर भी कई सवाल उठाए हैं.

Advertisment

पूरा इंटरव्यू वीडियो में देखें…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ