IPL 2025 Mega Auction
विज्ञापन

मेगा ऑक्शन से पहले किस टीम के पर्स में कितना पैसा? कितने प्लेयर्स हुए हैं रिटेन, जानें पूरी डिटेल

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सउदी अरब के जेद्दा शहर में होना है। ऑक्शन में पंजाब किंग्स सबसे बड़े पर्स के साथ उतरने वाली है।

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का बाजार सज चुका है। 24 और 25 नवंबर की शाम 574 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है। इस बार के ऑक्शन में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। वहीं, टिम डेविड, मिचेल स्टार्क, फिल स्लॉट समेत कई विदेशी नामों पर भी जमकर धनवर्षा होने की उम्मीद जताई जा रही है। मेगा ऑक्शन में सबसे तगड़े पर्स के साथ पंजाब किंग्स की टीम उतरने वाली है। पंजाब ने सिर्फ दो ही प्लेयर्स को रिटेन किया है और उनके पर्स में 110.5 करोड़ रुपये मौजूद हैं।

विज्ञापन

पंजाब के बाद पर्स में सबसे ज्यादा पैसा रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के पास है। आरसीबी ने विराट कोहली समेत कुल तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है और टीम के पर्स में 83 करोड़ रुपये शेष हैं। वहीं, छह प्लेयर्स को रिटेन करने के बाद राजस्थान रॉयल्स के पास 41 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। पांच प्लेयर्स को रिटेन करने के बाद मुंबई इंडियंस के पर्स में 45 करोड़ रुपये शेष हैं, जबकि पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में 45 करोड़ रुपये बकाया हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ