Maharashtra Assembly election 2024

Video: महाराष्ट्र में बागियों ने बढ़ाई टेंशन, किसे लगेगा सबसे ज्यादा झटका?

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की टेंशन बढ़ गई है। यहां बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इस बीच राजनीतिक दलों की हवाइयां उड़ी हुई हैं। दरअसल, उन्हें बागियों ने टेंशन दी है। जो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

विज्ञापन

निर्दलीय उम्मीदवारों की अहमियत

आंकड़ों के अनुसार, अब तक महाराष्ट्र चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार बड़ा रोल प्ले करते नजर आए हैं। करीब 4 से 24 प्रतिशत वोटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा रहता है। इस बार बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन

इस तरह बढ़ी टेंशन 

जिससे बड़े-बड़े नेताओं की टेंशन बढ़ गई है। बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए इस बार करीब 4000 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार कुल 4,136 उम्मीदवार महाराष्ट्र के सियासी रण में उतरे हैं। जबकि 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में 3,239 कैंडीडेट मैदान में थे। इन उम्मीदवारों में 2,086 निर्दलीय हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ