Horoscope 2026

Video: 2026 में धनु राशि वालों को देवगुरु बृहस्पति देंगे बड़ी राहत, जानें कैसा रहेगा साल?

Horoscope 2026: नए साल 2026 में देवगुरु बृहस्पति धनु राशि के जातकों को लाभ देने वाले हैं. धनु राशि वालों को गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव की वजह से बड़ी राहत मिलने वाली है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Horoscope 2026: धनु राशि वालों को 2026 में सातवें भाव में गुरु ग्रह गोचर करेंगे. इससे आपको लाभ होगा. संपत्ति का सुख मिल सकता है. अगर संपत्ति का कोई विवाद चल रहा है तो इसके दूर होने की संभावना है. घर के निर्माण और मरम्मत के काम में खर्च हो सकता है. धनु राशि में 2 जून 2026 से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक गुरु उच्च भाव में होकर चौथे भाव पर दृष्टि डालेंगे.

विज्ञापन

आपके लिए गुरु ग्रह के उच्च अवस्था में होने से घर खरीदने और बनाने का सपना पूरा होगा. आपके लिए संपत्ति से जुड़ा कोई भी काम करना शुभ होगा. धनु राशि के जातक संपत्ति बेचने का सोच रहे हैं तो 2026 का साल बहुत अच्छा नहीं है आपको इस फैसले को टालना चाहिए. आप संपत्ति के सुख को पाने के लिए हल्दी, दूध और चावल को मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ