Video: पैर में गोली क्यों मारी जाती? बहराइच एनकाउंटर पर पूर्व डीजीपी ने ऐसा क्यों कहा?

UP Bahraich Encounter: बहराइच में हुए एनकाउंटर मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि बहराइच हिंसा मामले में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही है।

UP Bahraich Encounter

UP Bahraich Encounter: बहराइच हिंसा के आरोपियों का गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। इसमें एक आरोपी सरफराज की हालत गंभीर बताई जा रही है तो वहीं दूसरे आरोपी तालीम के पैर में गोली लगी है। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। इस एनकाउंटर को फर्जी और सुनियोजित भी करार दिया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह जब रामगोपाल मिश्रा की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए आरोपियों के साथ गई, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। इस मामले पर चल रही बहस के बीच पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने अपनी राय रखी। न्यूज 24 के खास कार्यक्रम राष्ट्र की बात में बोलते हुए ओपी सिंह ने कहा कि अगर एनकाउंटर फर्जी होता तो पैर में ही गोली क्यों मारी जाती? दूसरी ओर, अब तक यूपी में जितने भी एनकाउंटर हुए हैं, उनमें कोर्ट ऑफ लॉ ने कभी नहीं कहा कि ये एनकाउंटर फर्जी हैं।

पूर्व डीजीपी ने कहा- बहराइच हिंसा मामले में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही है। थाने पर सभी चीजों का लेखा-जोखा होता है। हर त्योहार और रूट के बारे में पहले से ही तैयारी की जाती है। इसके बावजूद अगर किसी भी तरह की हिंसा होती है तो ये स्थानीय प्रशासन की लापरवाही है।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ