
Video: राज्यसभा में गूंजा मुद्दा, घरेलू हवाई यात्रियों का हो रहा शोषण
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने राज्यसभा में घरेलू हवाई यात्रियों का मुद्दा उठाया है। उनका कहना था कि यात्रियों से मोटा किराया वसूला जा रहा है लेकिन बावजूद इसके उन्हें नाममात्र की सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2016 में उड़ान योजना शुरू की गई थी। जिसका मकसद आम जनता को सस्ते दामों पर घरेलू हवाई सफर मुहैया कराना था। लेकिन बीते 8 सालों में रीजनल उड़ानों का किराया लगातार बढ़ाया जा रहा है। उनका कहना था कि किराए पर किसी का कंट्रोल नहीं है। उनका दावा था कि उड़ान योजना शुरू होने के बाद अब तक कुछ रूट्स पर किराए में तीन गुना तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। उड़ानों में सूचना देने के बाद भी मरीजों को पर्याप्त खाना और केयर नहीं मिलती है। यात्रियों को खराब क्वालिटी का खाना परोसा जा रहा है। कई उड़ानों में सीटें बैठने लायक भी नहीं हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: