Shivraj Singh is Dhoni, Kailash Vijayvargiya Pandya of MP politics Rajnath Singh

Rajnath Singh तीसरी बार लखनऊ से भरेंगे नामांकन, जानें यूपी की राजधानी के सियासी समीकरण

Rajnath Singh Nomination: भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीसरी बार लखनऊ से चुनावी मैदान में हैं। मेगा रोड शो के बाद रक्षा मंत्री अपना नामांकन दाखिल करेंगे। तो आइए जानते हैं कि लखनऊ को आखिर क्यों बीजेपा का गढ़ कहा जाता है।

Rajnath Singh Nomination: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। 2014 और 2019 के बाद राजनाथ सिंह तीसरी बार लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन से पहले उन्होंने लखनऊ में मेगा रोड शो आयोजित किया। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

कभी अटल बिहारी वाजपेयी की संसदीय सीट रही लखनऊ आज बीजेपी का गढ़ बन चुका है। 1991 से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है। 1991 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ के सांसद रहे। 2009 में लाल जी टंडन ने यहां से जीत हासिल की और 2014 से भाजपा का किला राजनाथ सिंह के हाथों में है। इस बार भी राजनाथ सिंह बीजेपी की तरफ से सियासी मैदान में हैं। वहीं रक्षा मंत्री को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी ने रविदास मेहरोत्रा को टिकट दिया है। गौरतलब है कि लखनऊ सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को चुनाव होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ