Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Voting
विज्ञापन

पहले चरण में Rajasthan में BJP को झटका? कांग्रेस के लिए गुड न्यूज

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Voting: राजस्थान में इन लोकसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस बार वोटिंग का प्रतिशत घटता नजर आया। जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अलग-अलग कयास लगा रही हैं।

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजस्थान में पहले चरण के तहत 12 लोकसभा सीटों पर मतदान हुए। इस दौरान EVM मशीन में 114 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला बंद हो गया। पहले चरण के मतदान को लेकर पिछले दो लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस बार वोटिंग परसेंटेज कम रहा। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों में 12 लोकसभा सीटों पर 57.87 फीसदी मतदान रहा। ऐसे में, सियासी गलियारों में वोटिंग परसेंटेज घटने के कई सारे मायने निकाले जा रहे हैं।

वोटिंग परसेंटेज घटने को कांग्रेस अपने लिए फायदेमंद बता रही है। जबकि, भाजपा का दावा है कि राजस्थान में 25 में से 25 सीटों पर उनकी जीत हासिल होगी। राजस्थान में यह परसेंटेज घटने पर कांग्रेस खुश दिखाई दे रही है। उनका कयास है कि उन्हें फायदा मिलेगा। जब भी वोटिंग परसेंटेज बढ़ता है तो माना जाता है कि लोगों ने सत्ता के विरोध में वोट किया और अगर यह घटता है तो कयास होते हैं कि मतदान सत्ता के पक्ष में हुआ। इस फॉर्मूले को राजनीतिक जानकार भी मानते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ