Rajasthan assembly byelections
विज्ञापन

Video: लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान में क्यों बढ़ी बीजेपी की टेंशन? उपचुनाव में कांग्रेस देगी करारी टक्कर!

Rajasthan Assembly By-Elections 2024: राजस्थान की 5 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजस्थान का सियासी माहौल फिर से गर्म होने लगा है। इन पांच सीटों पर जीत हासिल करना बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

Rajasthan Assembly By-Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद कई राज्यों में उपचुनाव होने वाले हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। मगर इसे लेकर इंडिया और एनडीए गठबंधन में अभी से घमासान शुरू हो चुका है। राजस्थान में 5 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं।  वहीं पिछले 10 सालों में हुए उपचुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए टेंशन का कारण बन गए हैं। दरअसल 2014 से लेकर 2024 तक राजस्थान की 17 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। जिसमें हर बार कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है। कांग्रेस पार्टी ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है।

 

Advertisment

बता दें कि देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, झुंझुनूं और दौसा लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। खासकर झुंझुनू सीट पर कांग्रेस हमेशा से मजबूत रही है। बीजेपी इस सीट को अपनी टॉप 10 सबसे मुश्किल सीटों में गिनती है। राजस्थान की ये पांच सीटें कैसे बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती हैं? देखें इस वीडियो में…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ