Raja Bhaiya wife, Bhanvi Singh

राजनीति में एंट्री करेंगी राजा भैया की पत्नी? भानवी कुमारी के ट्वीट ने सियासी खेमों में मचाई हलचल

Raja Bhaiya Wife Bhanavi Kumari Political News: राजा भैया पिछले दिनों अपनी पत्नी भानवी कुमारी के साथ तलाक को लेकर चर्चा में थे। वहीं अब भानवी कुमारी के ट्वीट ने सियासी खेमों की हलचल बढ़ा दी है। खबरों की मानें तो भानवी जल्द ही सियासत में एंट्री ले सकती हैं।

Raja Bhaiya Wife Bhanavi Kumari Political News: कुंडा के बाहुबली नेता राजा भैया का सियासी गलियारों में लंबे समय से दबदबा रहा है। कुंडा की सीट कई सालों से राजा भैया के पास है। हालांकि अब राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह भी राजनीतिक में दस्तक दे सकती हैं। पॉलिटिक्स में भानवी कुमारी की एंट्री को लेकर सुगबुगाहटें तेज हो गई हैं। खासकर उनके हालिया ट्वीट ने भी इन खबरों को हवा दे दी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि राजा भैया की पत्नी भी राजनीति में कदम रख सकती हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले राजा भैया पत्नी के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में थे। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए थे। भानवी कुमारी ने पति पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। राजा भैया और भानवी कुमारी का तलाक केस भी कोर्ट में पेंडिंग है। देखिए वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ