Parliament Monsoon session : लोकसभा और राज्यसभा में मानसून सत्र की कार्यवाही चल रही है। संसद कवर करने वाले पत्रकारों को सोमवार को एक कमरे में बंद कर दिया गया, क्योंकि पार्लियामेंट कैंपस पर उनकी आवाजाही प्रतिबंधित है। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया। उन्होंने स्पीकर से कहा कि सर, आप लोगों ने एक और चक्रव्यूह बना दिया। मीडिया वालों को पिंजरे में बंद कर दिया गया है, उन्हें बाहर निकाल दीजिए। इस दौरान बेचारे मीडिया वाले बोलने पर स्पीकर ने टोक दिया और कहा कि बेचारे मीडिया वाले मत बोलिए। वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला?
संसद कैंपस में मीडिया वालों को एक कंटेनर में बंद कर दिया गया। जब राहुल गांधी संसद के अंदर जा रहे थे तब उनकी गाड़ी मीडिया वालों के पास रुकी। इस दौरान सांसद ने उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने संसद में मीडिया वालों को कमरे में बंद करना का मामला उठाया। इस पर स्पीकर ओम बिड़ला ने आपत्ति भी जताई।
यह भी पढ़ें : निर्मला सीतारमण ने क्यों पकड़ा माथा? पहले सदन में तंज कसा, अब राहुल ने एक्स पर किया पोस्ट
जानें नेता प्रतिपक्ष और स्पीकर में क्या हुई बातचीत
राहुल गांधी ने सदन में मीडिया वालों के लिए बेचारे शब्द का इस्तेमाल किया। इस पर स्पीकर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें बेचारे मत कहिए, वे बेचारे नहीं हैं। राहुल गांधी ने कहा कि Non बेचारे, Not बेचारे मीडिया वालों ने कहा है कि उन्हें निकलने दिया जाए, क्योंकि वे काफी डिस्टर्ब हैं। इस पर स्पीकर ने कहा कि सदन के किसी भी नियम को लेकर आप हमसे चैंबर में आकर मिले, लेकिन आप सदन की प्रक्रियाओं पर प्रश्न न उठाएं।
यह भी पढ़ें : ‘A1-A2 चलेगा या फिर नंबर 3-4’, अंबानी-अडानी से लेकर जनगणना पर क्या बोले राहुल गांधी?
कांग्रेस ने भी एक्स पर किया पोस्ट
इसे लेकर कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नरेंद्र मोदी ने मीडिया के साथियों को पिंजरे में कैद कर दिया है। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने सदन में भी मीडिया के साथियों के लिए आवाज उठाई है।
संबंधित खबरें
बचपन में बिछड़ा पिंटू, अब्दुल जब्बार बनकर लौटा घर, कैसे हुई पहचान?
36 mins agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
1 hr agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
4 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
1 day agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
2 days agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
2 days agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
2 days agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
2 days agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines