निर्मला सीतारमण ने क्यों पकड़ा माथा? पहले सदन में तंज कसा, अब राहुल ने एक्स पर किया पोस्ट

Rahul Gandhi Vs Nirmala Sitharaman : संसद में बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आमने-सामने आ गए। नेता प्रतिपक्ष ने पहले सदन में तंज कसा था और अब उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर हमला बोला।

Rahul Gandhi-Nirmala Sitharaman

राहुल गांधी ने निर्मला सीतारमण पर बोला हमला।

विज्ञापन

Rahul Gandhi Vs Nirmala Sitharaman : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में बजट को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं और किसानों के साथ मिडिल क्लास को धोखा दिया गया। जब राहुल गांधी लोकसभा में बजट पर बोल रहे थे तब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उनकी स्पीच पर मुस्कुरा रही थीं। इस दौरान वित्त मंत्री ने अपना माथा भी पकड़ लिया था। कांग्रेस सांसद ने सदन में भी वित्त मंत्री के हंसने पर तंज कसा था और अब इसे लेकर उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है।

वित्त मंत्री पर क्या बोले राहुल गांधी?

विज्ञापन

रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज संसद में जब मैंने जातिगत जनगणना की बात उठाई तो वित्त मंत्री ने हंसकर इस गंभीर विषय का उपहास किया। देश की 90 प्रतिशत आबादी के जीवन से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर ऐसी उपेक्षापूर्ण प्रतिक्रिया ने भाजपा की मंशा, मानसिकता और नीयत से पर्दा हटा दिया है। मैं भाजपा को बता देना चाहता हूं कि हम हर कीमत पर जातिगत जनगणना को हकीकत बनाकर वंचितों को न्याय दिलाएंगे। इंडिया गठबंधन देश का X-Ray सामने लाकर रहेगा।

विज्ञापन

जानें निर्मला सीतारमण ने क्यों पकड़ा अपना माथा?

राहुल गांधी ने बजट सत्र से पहले वित्त मंत्रालय में आयोजित हलवा सेरेमनी का पोस्टर दिया और आरोप लगाया कि इस पोस्टर में एक भी ओबीसी, आदिवासी या दलित अधिकारी नहीं दिख रहा। देश का हलवा बंट रहा है, जिसमें देश की 73 प्रतिशत आबादी नहीं है। उनकी यह बात सुनकर निर्मला सीतारमण ने अपना माथा पकड़ लिया। इस दौरान वह मुस्कुराते हुए भी नजर आईं। इस दौरान राहुल गांधी ने संसद में उन पर तंज कसा?

विज्ञापन

संसद में राहुल गांधी ने कसा तंज

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से देखा और तंज कसते हुए कहा कि मैडम मुस्कुरा रही हैं, लेकिन ये मुस्कुराने वाली बात नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ये कमाल की बात है कि वित्त मंत्री हंस रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ