Rahul Gandhi In Lok Sabha
विज्ञापन

Video: 'Not बेचारे मीडिया वालों को पिंजरे से बाहर निकालिए', संसद में क्या बोले राहुल गांधी?

Parliament Monsoon session : संसद कैंपस में मीडिया वालों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया। आइए वीडियो से समझते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Parliament Monsoon session : लोकसभा और राज्यसभा में मानसून सत्र की कार्यवाही चल रही है। संसद कवर करने वाले पत्रकारों को सोमवार को एक कमरे में बंद कर दिया गया, क्योंकि पार्लियामेंट कैंपस पर उनकी आवाजाही प्रतिबंधित है। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया। उन्होंने स्पीकर से कहा कि सर, आप लोगों ने एक और चक्रव्यूह बना दिया। मीडिया वालों को पिंजरे में बंद कर दिया गया है, उन्हें बाहर निकाल दीजिए। इस दौरान बेचारे मीडिया वाले बोलने पर स्पीकर ने टोक दिया और कहा कि बेचारे मीडिया वाले मत बोलिए। वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला?

संसद कैंपस में मीडिया वालों को एक कंटेनर में बंद कर दिया गया। जब राहुल गांधी संसद के अंदर जा रहे थे तब उनकी गाड़ी मीडिया वालों के पास रुकी। इस दौरान सांसद ने उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने संसद में मीडिया वालों को कमरे में बंद करना का मामला उठाया। इस पर स्पीकर ओम बिड़ला ने आपत्ति भी जताई।

विज्ञापन

जानें नेता प्रतिपक्ष और स्पीकर में क्या हुई बातचीत

राहुल गांधी ने सदन में मीडिया वालों के लिए बेचारे शब्द का इस्तेमाल किया। इस पर स्पीकर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें बेचारे मत कहिए, वे बेचारे नहीं हैं। राहुल गांधी ने कहा कि Non बेचारे, Not बेचारे मीडिया वालों ने कहा है कि उन्हें निकलने दिया जाए, क्योंकि वे काफी डिस्टर्ब हैं। इस पर स्पीकर ने कहा कि सदन के किसी भी नियम को लेकर आप हमसे चैंबर में आकर मिले, लेकिन आप सदन की प्रक्रियाओं पर प्रश्न न उठाएं।

विज्ञापन

कांग्रेस ने भी एक्स पर किया पोस्ट

विज्ञापन

इसे लेकर कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नरेंद्र मोदी ने मीडिया के साथियों को पिंजरे में कैद कर दिया है। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने सदन में भी मीडिया के साथियों के लिए आवाज उठाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ