Rahul Gandhi

Live: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सोनिया और खड़गे भी मौजूद रहे

Rahul Gandhi Press Conference: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के बीच कांग्रेस ने अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसे राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे। इस बार के चुनावी रण में कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है।

Rahul Gandhi Press Conference: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना चल रही है। देश के कई राज्यों में हार जीत के आंकड़े जनता को चौंका रहे हैं। हालांकि भाजपा और उसके नेतृत्व वाला NDA गठबंधन आगे चल रहा है, लेकिन कांग्रेस भी कांटे की टक्कर दे रही है। इस बीच राहुल गांधी ने अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली है। इसमें उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे। बता दें किा इस बार कांग्रेस कई राज्यों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चंडीगढ़ में भाजपा का सफाया हो गया है। पंजाब में कांग्रेस आधी से ज्यादा सीटें जीत रही है। 200 से ज्यादा सीटों के साथ INDIA अलायंस कांटे की टक्कर में है। राहुल गांधी पहली बार रायबरेली से चुनाव लड़े और रिकॉर्ड वोटों से जीत गए। वायनाड में भी वे जीत गए हैं। इस बीच कांग्रेस ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, उसमें राहुल गांधी क्या कहते हैं, आइए देखते हैं…

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ