
Video: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को कर दिया मजबूर? देखें पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्या कहा
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
बिहार विधानसभा से पहले चुनाव आयोग विपक्ष के निशाने पर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक अपने सहयोगियों के साथ प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। अब वे बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं। SIR, मतदाता सूची में गड़बड़ी और अन्य आरोपों के बीच चुनाव आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल गांधी के गंभीर आरोपों और आक्रामक रवैये की वजह से चुनाव आयोग यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है? भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने बताया है कि वह रविवार, 17 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा।
ऐसे में राहुल गांधी के आरोपों, चुनाव आयोग के रवैये और प्रेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओ. पी. रावत ने न्यूज़24 से बात करते हुए कई सवालों के जवाब दिए हैं। यहां देखिए पूरा वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: