Rahul Dev
विज्ञापन

पहले पत्नी… फिर मां-बाप, अब भाई की मौत के बाद टूटा बॉलीवुड एक्टर, एक के बाद एक छूटा अपनों का साथ

Rahul Dev: राहुल देव ने अपने परिवार के सदस्यों को लाइन से खोया है। एक्टर ने अपने करीबियों के निधन के बाद अब अपना दर्द बयां किया है। हाल ही में उनके भाई की मौत हुई है, तो उनका जख्म अभी ताजा है।

Rahul Dev: बॉलीवुड एक्टर राहुल देव की जिंदगी पर कई बार दुखों का पहाड़ टूटा है। पहले कैंसर ने उनकी बीवी की जान ले ली। फिर मां-बाप का साया सिर से उठ गया और उनके बाद छोटा भाई भी उन्हें और इस दुनिया को छोड़कर चला गया। अपने करीबियों को बारी-बारी खोकर राहुल देव टूट कर बिखर गए। अब मुकुल देव के निधन के 3 महीने बाद एक्टर का दर्द छलका है। पिछले कुछ साल में राहुल ने परिवार के कई लोगों को खोया है और अब उनका गम उभर कर बाहर आया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- ‘बहुत कम उम्र में पार्टनर को खोना, फिर अकेले बच्चों की परवरिश। फिर पिता को खोना और उसके बाद मां को और अब एक छोटे भाई को। समझ नहीं आता कि इसका क्या मतलब निकाला जाए।’

राहुल देव ने आगे कहा, ‘कभी-कभी होता है कि आप फोन उठाते हैं और आपको अचानक पता चलता है कि कोई व्यक्ति दुनिया में नहीं रहा। ये थोड़ा मुश्किल रहा है।’ आपको बता दें, राहुल देव की साल 1998 में रीना से शादी हुई थी। साल 2009 में रीना का कैंसर से निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से 5 साल का ब्रेक लिया था। एक्टर का पत्नी के निधन के बाद कुछ भी करना मुश्किल हो गया था। अब भाई की मौत के बाद भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। उनके लिए फिर से यह कदम उठाना आसान नहीं है। वो वक्त के साथ सभी मुश्किलों का सामना करना सीख रहे हैं। मुकुल देव घर के लाडले थे और उनसे 2 साल छोटे थे।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ