
श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी से ज्यादा चर्चा में पंजाब किंग्स का युवा बल्लेबाज, 47 रन बनाकर लूट ले गया महफिल
Edited By Shubham Mishra

Edited By Shubham Mishra
Priyansh Arya: गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर बोला। अय्यर ने 42 गेंदों पर 97 रन की तेज तर्रार पारी खेली। हालांकि, अय्यर की धांसू पारी से ज्यादा चर्चे 24 वर्षीय बल्लेबाज के हो रहे हैं। यह वही बैटर है, जो छह गेंदों में 6 छक्के जमाकर पहली बार सुर्खियों में आया था। नाम है प्रियांश आर्या।
47 (23) 🔥
7 fours, 2 sixes 💪
20 runs off an over 💥Priyansh Arya shone on IPL debut for Punjab Kings 🌟
🎥 @exceedingxpuns #IPL2025 pic.twitter.com/EkisE1PGQz
— Wisden India (@WisdenIndia) March 25, 2025
क्या श्रेयस अय्यर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वापस हासिल करने में सफल रहेंगे?
प्रियांश ने गुजरात के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में सिराज, रबाडा जैसे धाकड़ गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। बतौर ओपनर मैदान पर उतरे प्रियांश ने सिर्फ 23 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान पंजाब के युवा बल्लेबाज ने 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जमाए। प्रियांश द्वारा दी गई वो शुरुआत ही थी, जिसके दम पर पंजाब किंग्स स्कोर बोर्ड पर 243 रन लगाने में सफल रही। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: