
एशिया कप 2025 में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन? इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
Asia Cup 2025: आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद भारतीय टीम की निगाहें एशिया कप 2025 पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि सलामी बल्लेबाज के रूप में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल मोर्चा संभाल सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर को मौका मिलने की उम्मीद है। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा सकते हैं। स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती मोर्चा संभाल सकते हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को मौका मिलने की उम्मीद है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: