Premanand Puri

Watch: महाकुंभ सेना के हवाले क्यों नहीं किया? भगदड़ में मौतों पर क्या बोले महामंडलेश्वर

Premanand Puri on Maha Kumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद के हालात देखकर प्रेमानंद पुरी रो पड़े और उन्होंने प्रदेश प्रशासन पर भड़ास निकाली। हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदारी ठहराया और अखाड़ों-लोगों से अपील भी की।

Premanand Puri Reacts on Maha Kumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान चल रहा है, लेकिन इससे पहले देररात त्रिवेणी घाट पर भगदड़ मच गई। अचानक शोर मचा और लोग इधर उधर भागने लगे। धक्का मुक्की और चीख पुकार के बीच 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। भगदड़ के बाद जिस तरह के हालात त्रिवेणी पर देखने को मिले, उन्होंने दिल दहला दिया। हालात देखकर महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी भी रो पड़े। उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो हुआ, सही नही हुआ।

विज्ञापन

आज कुंभ को प्रशासनिक व्यवस्थाओं के कारण कलंकित होना पड़ा है। पिछले स्नान के बाद भी अखाड़ों ने पूरे प्रशासन को सचेत किया था, लेकिन जब प्रशासन को अनुमान था कि करोड़ों लोग आएंगे तो महाकुंभ को सेना के हवाले क्यों नहीं किया गया? इतनी जनता आने के बाद भीड़ को संभालना पुलिस प्रशासन के बस का काम नहीं है। बहुत दुखद समाचार, मन बहुत व्यथित है। सभी महामंडलेश्वर साथियों से अपील है कि वे अनाउंस न करें कि महाकुंभ में क्या हुआ है? प्रशासन पूरी तरह फेल हो गया है। प्रशासन निकम्मा है, आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ