प्रथमेश मिश्र

BJP प्रभारी के बेटे को BSP ने दिया टिकट, कौन हैं प्रथमेश मिश्र ?

Lok Sabha election 2024: उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से बसपा ने प्रथमेश मिश्र को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के संगम लाल गुप्ता ने 436291 वोट पाकर जीत हासिल की थी।

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हैं, इस बीच प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। दरअसल, यहां से बसपा ने युवा नेता और पेशे से वकील प्रथमेश मिश्र को अपना उम्मीदवार बनाया है। खास बात यह है कि प्राथमेश के पिता शिव प्रकाश बीजेपी नेता हैं, इतना ही नहीं वे कौशांबी लोकसक्षा सीट से पार्टी प्रभारी भी हैं। प्रथमेश की मां सिंधुजा मिश्र भी बीजेपी में हैं। दोनों पहले बसपा में होते थे।

विज्ञापन

बीजेपी प्रत्याशी जीता था

हालांकि प्रथमेश के परिजनों ने बयान दिया है कि वह बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे। उधर, राजनीतिक गलियारों में प्रतापगढ़ में इस रोचक मुकाबले की चर्चाएं तेज हैं। बता दें 33 साल के प्रथमेश क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के संगम लाल गुप्ता 436291 वोट पाकर जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर बीएसपी उम्मीदवार अशोक त्रिपाठी को 318539 वोट मिले थे। इस सीट पर बसपा का वोट बैंक मजबूत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ