PM Modi exclusive interview with News 24
विज्ञापन

PM Modi को मीडिया से क्या दिक्कत है? News24 के साथ Exclusive Interview में दिया पीएम ने जवाब

PM Narendra Modi On Media: प्रधानमंत्री मोदी ने News24 के साथ खास बातचीत के दौरान मीडिया को लेकर अपनी राय भी रखी। उन्होंने कहा कि मुझे मीडिया से कोई दिक्कत नहीं है। मीडिया ने तो मुझे लेकर लोगों के बीच उत्सुकता जगाने का काम किया है। देखिए क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को News24 के साथ बातचीत की। इस दौरान हमारे रिपोर्टर कुमार गौरव ने प्रधानमंत्री से कहा कि पहले हमें (रिपोर्टर्स को) सूत्रों के हवाले से खबरें मिल जाया करती थीं। जैसा आप कहते हैं कि हमारी दुकान ठीक चलती थी। लेकिन आपने इस पर रोक लगा दी है। क्या मीडिया से आपको कोई परेशानी है?

पूरा इंटरव्यू देखने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisment

इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे मीडिया से कोई दिक्कत नहीं है। अगर मीडिया नहीं होता तो मुझे कौन जानता? मुझे मीडिया के माध्यम से इतनी गालियां आईं, जो पिछले करीब 23 साल से चल रही हैं। लोगों को लगा कि इस आदमी में कुछ तो होना चाहिए कि इतने लंबे समय से गालियां दे रहे हैं और आराम से काम कर रहा है।

इस तरह से मीडिया ने लोगों में क्यूरियॉसिटी पैदा करने में अहम भूमिका निभाई है। कैटलिस्ट एजेंट के रूप में काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा पूरा मीडिया जगत सूत्रों के हवाले से चलता है। अब सरकारी खबरें सूत्रों के हवाले से मिलनी बंद हो चुकी हैं। हमारे यहां हर प्रकार के लीकेज पर प्रतिबंध है। पैसों पर भी और खबरों पर भी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ