---विज्ञापन---

Modi 3.0 के लिए बनी नई Team से गायब हुए कई दिग्गज! मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे भी जानिए

PM Modi Oath Taking Ceremony: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ समारोह में 63 मंत्री भी शपथ लेंगे। इस बीच कई ऐसे चेहरे भी है जो इस मंत्रिमंडल से नदारद है।

PM Modi Oath Taking Ceremony
---विज्ञापन---

PM Modi Oath Taking Ceremony: केंद्र में नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार उसके साथ 69 मंत्री भी शपथ लेंगे। इस बीच कई सांसद ऐसे भी है जो इस बार मंत्री नहीं बन पाएंगे। सूची में अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, अश्विनी कुमार चैबे, पुरूषोत्तम रूपाला का नाम शामिल हैं। इनके अलावा अजय भट्ट, साध्वी निरंजन ज्योति, मीनाक्षी लेखी, जनरल वीके सिंह, आर के सिंह, अर्जुन मुंडा और राजीव चंद्रशेखर भी मोदी 2.0 में मंत्री थे। लेकिन इस बार चुनाव हार जाने या चुनाव जीतने के बाद भी कुछ सांसद मंत्री नहीं बन पाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Narendra Modi Oath Taking Ceremony Live: शपथ ग्रहण थोड़ी देर में, शाह-गडकरी और नड्डा मंच पर पहुंचे

---विज्ञापन---

अजय भट्ट तो उत्तराखंड से चुनाव जीते लेकिन इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलेगी। इससे पहले वे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री थे। वहीं साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर सीट से चुनाव लड़ीं लेकिन वह इस सीट पर सपा प्रत्याशी से चुनाव हार गई। जनरल वीके सिंह को पार्टी ने इस बार टिकट ही नहीं दिया। आर के सिंह बिहार में आरा से चुनाव हार गए। अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर भी चुनाव हार गए। जबकि अनुराग ठाकुर जीतने के बावजूद मंत्री नहीं बनेंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 09, 2024 06:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola