Mann Ki Baat
विज्ञापन

Mann Ki Baat के 10 साल पूरे, PM Modi बोले- क्विज होगा, 30 विजेताओं को मिलेगा इनाम

PM Modi Mann Ki Baat Latest Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 10 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने स्वच्छता समेत कई मुद्दों पर बात की है। आगामी बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के भी 10 साल पूरे हो जाएंगे।

PM Modi Mann Ki Baat Latest Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात की है। पीएम मोदी के इस अभियान को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने बाढ़ से लेकर सूखे समेत कई मुद्दों पर बात की है। वहीं इस बार मन की बात में पीएम मोदी ने स्वच्छता पर खास फोकस किया, जिसकी वजह है स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं सालगिरह। जी हां, 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे हो जाएगे। ऐसे में पीएम मोदी ने कई राज्यों की स्वच्छता की मुहिम का जिक्र किया है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ‘धन्यवाद प्रकृति’ की पहल चल रही है। वहीं पुदुचेरी में भी कई लोगों ने समुद्री तटों को साफ करने का बीड़ा उठाया है। मन की बात के साथ पीएम मोदी ने मन की बात क्विज का भी ऐलान किया है। mygov.in पर जाकर आप इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस में भाग लेने वाले 30 लकी विनर्स को इनाम भी दिया जाएगा। देखें वीडियो…

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ