patna crime news (1)

Patna में बच्ची की स्कूल में जलकर हुई मौत, परिजनों ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा

पटना के अमला टोला सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 5वीं की छात्रा की जलने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद बच्ची के परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ मचाई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

बिहार के पटना के गर्दनीबाग स्थित अमला टोला सरकारी स्कूल में दो दिन पहले 5वीं क्लास में पढ़ने वाली जोया प्रवीण नाम की बच्ची की आग में जलने से मौत हो गई। उसे काफी गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। इस मामले में अब एसआईटी का गठन किया गया है। परिजनों और लोगों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्कूल में तोड़फोड़ की। जब पुलिस मौके पर आई तो गुस्साए लोगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में बच्चों के साथ सही बर्ताव नहीं होता है। इसलिए कुछ दिनों से जोया स्कूल भी नहीं जा रही थी। वहीं, बच्ची की मां का आरोप है, जिस बाथरूम में जली हुई जोया मिली थी, वो बाथरूम हमेशा बंद रहता है, लेकिन आज कैसे खुला था। इसके अलावा उनका कहना है कि स्कूल में बच्चियों के साथ छेड़छाड़ भी होती है। फिलहाल, इस मामले पर पुलिस कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। अभी जांच चल रही है। आइए इस वीडियो की मदद से जान लेते हैं, क्या है पूरा मामला और अब तक क्या-क्या खुलासे हुए हैं…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ