
Champions Trophy के लिए पाकिस्तान का संभावित स्क्वॉड, इन 15 खिलाड़ियों के नाम पर लग सकती है मुहर
Edited By Shubham Mishra

Edited By Shubham Mishra
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सात टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। हालांकि, मेजबान पाकिस्तान ने अब तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि 3 फरवरी को पाकिस्तान के स्क्वॉड का ऐलान हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिलेक्टर्स उन 15 प्लेयर्स के नाम तय कर चुके हैं, जो टूर्नामेंट में पाकिस्तान के लिए रंग जमाते हुए नजर आएंगे। टीम की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में होगी। रिजवान की कैप्टेंसी में वनडे फॉर्मेट में टीम का प्रदर्शन जोरदार रहा है।
रिजवान के साथ टीम की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी पूर्व कप्तान बाबर आजम के कंधों पर भी होगी। इसके साथ ही सलमान आगा बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाते हुए दिख सकते हैं। हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कामरान गुलाम को भी टीम में मौका दिया जा सकता है। नसीम शाह, हैरिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। वहीं, अबरार अहमद पर भी सिलेक्टर्स भरोसा दिखाने के मूड में हैं। खबरें ऐसी भी हैं कि फखर जमान को भी टीम में शामिल किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: