Chief Imam Ahmed Ilyasi’s
विज्ञापन

Pahalgam Attack पर इमाम चीफ का फतवा, 'आतंकियों को नहीं पढ़ाएंगे जनाजे की नमाज'

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला बोला, जिसमें 28 आतंकी मारे गए। इसे लेकर देशवासियों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपना गुस्सा निकाला। इस बीच इमाम चीफ ने फतवा जारी कर बड़ा ऐलान किया।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशवासी काफी गुस्से में हैं। हर धर्म व जाति का व्यक्ति इस घटना की घोर निंदा कर रहा है। इस बीच ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी ने आतंकियों के खिलाफ फतवा जारी कर बड़ा ऐलान किया। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नाम-धर्म पूछ-पूछकर निर्मम हत्या की गई है, उस पर बहुत दुख प्रकट करते हैं। सभी धर्मगुरुओं ने इमाम हाउस में मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआएं की हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है। किसी भी धर्म या जाति का हो, वो सिर्फ आतंकवादी ही होता है। आर्टिकल 370 हटने के बाद जिस तरह से कश्मीर तरक्की कर रहा था, यह बात पड़ोसी देश और आतंकी संगठनों को बर्दाश्त नहीं हो रही है। देश के साढ़े पांच लाख मस्जिदों में मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने फतवा जारी कर कहा कि अगर देश में कोई आतंकी मारा जाता है तो उसके जनाजे की नमाज कोई इमाम या काजी नहीं पढ़ाएगा। देश में उसे कब्र में भी जगह नहीं दी जाएगी।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ