Noor Malabika Das Suicide Case
विज्ञापन

एक्ट्रेस Noor Malabika Das का अंतिम संस्कार लावारिस की तरह, मौत संदिग्ध, क्यों नहीं आए माता-पिता?

Noor Malabika Das Suicide Case: ‘द ट्रायल’ फेम एक्ट्रेस के कथित खुदखुशी करने की खबर सामने आई है। अब उनकी आत्महत्या के बाद अजीब-अजीब सवाल उठ रहे हैं। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया और उनका परिवार उनकी डेड बॉडी लेने क्यों नहीं आया? अब इन सवालों ने सभी को हैरान कर दिया है।

Noor Malabika Das Suicide Case: मशहूर एक्ट्रेस नूर मालबिका दास (Noor Malabika Das) के सुसाइड की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर जान दे दी और 3 दिन तक उनकी लाश सड़ती रही। वहीं, जब बदबू फैली तो पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो घर से एक्ट्रेस की सड़ी हुई लाश मिली। इसके बाद एक्ट्रेस के परिवारवालों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई भी एक्ट्रेस की बॉडी क्लेम करने नहीं आया। इसके बाद पुलिस को लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले NGO की मदद से नूर का अंतिम संस्कार करवाना पड़ा।

हैरानी की बात ये है कि एक्ट्रेस का एक छोटे भाई, बड़ी बहन और माता-पिता थे और इनके साथ उनके रिश्ते भी अच्छे थे। सोशल मीडिया पर नूर ने परिवार के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। फिर भी उनका परिवार अंतिम संस्कार पर नहीं आया। ये बात काफी अटपटी है और कई सवाल खड़े कर रही है। वहीं, अब जांच में पता चला है कि एक्ट्रेस डिप्रेशन से जूझ रही थीं। उनकी दवाइयां भी चल रही थीं। अपनी जान लेने से पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था और बैकग्राउंड में सैड सांग था, जिसके बाद अब ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस का शायद दिल टूटा होगा।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ