---विज्ञापन---

Bihar में राहें अलग होने के बाद नीतीश कुमार, लालू यादव, तेजस्वी यादव की पहली मुलाकात, देखें वीडियो

Bihar CM Met Opposition Leaders: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा जा रहे थे, अचानक सामने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव आ गए, फिर क्या हुआ देखिए वीडियो और सुनिए स्पेशल रिपोर्ट।

लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

Nitish Kumar Met Warmly To Lalu Prasad Yadav: बिहार में JDU और RJD की राहें अलग हो चुकी हैं। नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव का साथ छोड़कर भाजपा से हाथ मिला लिया। NDA से गठबंधन कर लिया। 3 दिन पहले जब नीतीश कुमार ने विधानसभा सदन में फ्लोर टेस्ट दिया तो दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला। उससे पहले 24 घंटे तक प्रदेश की राजनीति गरमाई रही। विधायकों को लेकर ‘खेला’ हुआ। जोड़-तोड़ की कोशिशें हुईं। विधायक इधर-उधर किए गए।

तेजस्वी यादव के घर देररात पुलिस ने बवाल काटा। चर्चा थी कि तेजस्वी यादव गेम खेलेंगे, लेकिन उनके साथ ही तब ‘खेला’ हो गया, जब RJD के 3 विधायक नीतीश के पाले में चले गए। तेजस्वी यादव ने खूब भड़ास निकाली। नीतीश कुमार ने भी अपनी बात खुलकर रखी। अब पूरी तरह से दोनों पक्षों की राहें अलग है, लेकिन इस बीच गुरुवार को नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव आमने-सामने हो गए। फ्लोर टेस्ट के बाद पहली बार यह मुलाकात हुई, वीडियो देखिए और जानिए कैसी रही मीटिंग?

---विज्ञापन---
First published on: Feb 15, 2024 01:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola