JDU Meeting
विज्ञापन

Video: नीतीश कुमार के फैसलों से मोदी सरकार पर दबाव? 5 पॉइंट में समझें सबकुछ

JDU Meeting : देश की मोदी सरकार में इस वक्त नीतीश कुमार किंगमेकर की भूमिका में हैं। ऐसे में मख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जेडीयू की हुई मीटिंग में विशेष राज्य का दर्जा और स्पेशल पैकेज की मांग की गई।

Nitish Kumar Decision News : लोकसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें बिहार विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। आम चुनाव में किंगमेकर बनकर उभरे नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर दबाव बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया। इसे लेकर दिल्ली में शनिवार को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। आइए वीडियो के जरिए 5 पॉइंट में समझते हैं सबकुछ।

जेडीयू की हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। राज्यसभा सांसद संजय झा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए, लेकिन नीतीश कुमार ही अध्यक्ष रहेंगे। 2025 में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव होगा। यानी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का चेहरा रहेंगे। पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। अंतिम फैसले के जरिए मोदी सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। इसके तहत जेडीयू ने केंद्र से विशेष राज्य का दर्जा और स्पेशल आर्थिक पैकेज की मांग की। राज्य सरकार हाई कोर्ट की आरक्षण पर रोक लगाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी। इसके बाद केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा एनडीए के साथ रहेंगे।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ