NITISH KUMAR

Video: नीतीश कुमार का मुस्लिम औरत का हिजाब खींचना बर्दाश्त करेगा देश? देखें ‘बुर्का कांड’ पर News 24 की ये रिपोर्ट

Nitish Kumar Burqa Kand: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में मुस्लिम महिला के मुंह पर बंधा हिजाब खींचकर उतार दिया, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. मामले पर विपक्षी दलों ने जहां सरकार को घेराव किया, वहीं चर्चा से तंग आकर महिला ने नौकरी स्वीकार करने से इनकार भी कर दिया.

Nitish Kumar Burqa Kand: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में एक महिला आयुष चिकित्सा के नकाब को हटा दिया. इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इसकी चर्चा हो रही है. महागठबंधन और NDA के कई दलों ने इस मुद्दे पर अपनी अपनी बात रखी.

विज्ञापन

इसी बीच खबर आई कि जिस महिला के नकाब को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हटाया था, उसने अब बिहार सरकार की नौकरी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. महिला के भाई ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि इस घटना के बाद से उसकी बहन मानसिक तनाव में है और वह नौकरी करने से मना कर रही है.

विज्ञापन

हेल्थ मिनिस्टर मंगल पांडे का बयान

मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि मुझे कोई ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि महिला ने बिहार में नौकरी करने से इनकार कर दिया है. हालांकि उनका कहना था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व ने हमेशा मातृशक्ति को मजबूत करने का काम किया गया है. हमेशा महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है.

उनको आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार ने मजबूत करने का काम किया है. उसी का परिणाम था कि विधानसभा चुनाव में मातृशक्ति ने अपना पूरा आशीर्वाद और समर्थन नीतीश कुमार और प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी को दिया था. आइए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुर्का कांड पर देखते हैं News 24 की ये स्पेशल रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ