
Video: NEET Paper Leak मामले में पुलिस के हाथ लगे बड़े सुराग, शक के घेरे में ये लोग!
Edited By Parmod chaudhary

Edited By Parmod chaudhary
NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में चौंकाने वाली बातें बिहार की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को पता लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को वे सबूत मिल गए हैं, जो सीधे तौर पर पेपर लीक होने की गवाही दे रहे हैं। बिहार की इकोनॉमिक ऑफेंस यूनिट के शक के घेरे में भी कुछ नाम बताए जा रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। टीम की अगुआई कर रहे एडीशनल जनरल डायरेक्टर एनएच खान ने बताया कि अभी तक जो सबूत उनके हाथ लगे हैं, वे कहीं न कहीं पेपर लीक की ओर ही इशारा कर रहे हैं।
हालांकि अभी पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि पुलिस के हाथ पटना से जो पहला आरोपी लगा था, उसने स्वीकार किया था कि एक दिन पहले पेपर पहुंच गया था। गिरफ्तार आरोपी आयुष से अभी पूछताछ की जा रही है। देखिए ये विशेष रिपोर्ट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: