
पिता थे ड्राइवर, मां होटल में सफाई कर्मचारी, रातोंरात बदली किस्मत; आज इंडस्ट्री पर राज कर रही मशहूर एक्ट्रेस
Edited By Jyoti Singh

Edited By Jyoti Singh
पंजाब फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस नीरू बाजवा आज इंडस्ट्री फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। इन दिनों नीरू अपनी फिल्म ‘शायर’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि ये मुकाम उन्हें ऐसे ही नहीं मिला। उनका बचपन काफी गरीबी में गुजरा है। इस बात का खुलासा नीरू ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में किया है।
गरीबी में जीता एक्ट्रेस का बचपन
नीरू बाजवा ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि उनके माता-पिता घर का खर्च चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते थे। उनके पिता ने पेट्रोल पंप पर काम किया तो कभी कैब चलाई। वहीं मां होटल में सफाई कर्मचारी थीं। फिल्म ‘मैं सोलह बरस की’ से उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया और आज वो पंजाब की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: