Nagpur violence
विज्ञापन

Video: नागपुर हिंसा से बिहार में सियासी बवाल क्यों? जेडीयू प्रवक्ता ने बता दी सच्चाई...

इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में विपक्ष नागपुर हिंसा पर एनडीए सरकार पर निशाना साध रहा है। क्या इससे किसी पार्टी को आगामी चुनावी में फायदा मिलेगा?

नागपुर हिंसा में 12 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, यहां करीब 33 पुलिसकर्मी घायल हुए है। फिलहाल घटनास्थल के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बल की 5 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। नागपुर की घटना पर बिहार में सियासी बवाल मचा हुआ है। इस साल के अंत में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्ष इस मुद्दे पर एनडीए सरकार पर निशाना साध रहा है। क्या इससे किसी पार्टी को आगामी चुनावी में फायदा मिलेगा? इस बारे में JDU प्रवक्ता Anupriya ने न्यूज 24 से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सुलझी हुई सोच रखती है। यहां सभी धर्म के लोग प्रेम और सदभाव से रहते हैं। केवल कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए नागपुर हिंसा पर बयानबाजी दे रहे हैं। उनका कहना था कि ये लोग शांतिभंग करने का प्रयास कर रहे हैं। देश को सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर आजाद करवाया है। बिहार के लोग हिंदू-मुस्लिम, औरंगजेब या नागरपुर  जैसा कोई मुद्दा नहीं चाहते। वीडियो पर क्लिक कर देखिए अनुप्रिया का पूरा बयान

 

Advertisment

 

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ