राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024

Video: राजस्थान की इन तीन सीटों पर बीजेपी को मिलेगी कांटे की टक्कर, जानें पूरा समीकरण

Lok sabha election 2024: करौली-धौलपुर लोकसभा सीट में कुल 8 विधानसभा सीट हैं। यहां विधानसभा में बीजेपी के पास दो सीट, बीएसपी के पास एक सीट और कांग्रेस के पास 5 सीट हैं। ऐसे में यहां भी मुकाबला दिलचस्प होगा। राजस्थान में कुल 25 लोकसभा सीट हैं, शनिवार को बीजेपी ने पहली लिस्ट में 15 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने 15 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। राज्य में लोकसभा की कुल 25 सीटे हैं। पहली लिस्ट के बाद बीजेपी कार्यकर्ता लोकसभा क्षेत्र में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी समीकरण बैठाने की जुगत में लग गए हैं। राजनीतिक गलियारों की मानें तो बीजेपी को राजस्थान में तीन सीटों पर 2019 के मुकाबले इस बार अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। यह सीटें हैं नागौर लोकसभा सीट, करौली-धौलपुर लोकसभा सीट और बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट है।

विज्ञापन

यह है सीटों का समीकरण

जानकारी के अनुसार नागौर लोकसभा सीट में कुल छह विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें सीटों पर करीब 70 प्रतिशत आबादी जाटों की है। यहां जाट वोट निर्णायक होंगे। वर्तमान में आरएलपी के हनुमान बेनीवाल इस सीट से सांसद हैं, जो आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देंगे। बीजेपी ने इस सीट से ज्योति मिर्धा को टिकट दिया है। तीनों सीटों का पूरा समीकरण जानने के लिए देखें पूरा वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ