Hardik Panyda Suryakumar Yadav

IPL 2025 से ठीक पहले मुंबई इंडियंस ने क्यों बदला कप्तान, वजह कर देगी हैरान

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया है।

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है, जहां पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस 23 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच में टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया है। हार्दिक पर पिछले सीजन एक से ज्यादा बार ओवर रेट उल्लंघन के लिए एक मैच का बैन लगा है और यही वजह है कि वो इस सीजन के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन

सिर्फ बैन ही नहीं, बल्कि हार्दिक की 30 प्रतिशत मैच फीस भी कटी थी, क्योंकि उन्होंने बतौर कप्तान तीसरी बार यह उल्लंघन किया था। इस बैन के बारे में पूछे जाने पर हार्दिक ने कहा कि यह उनके कंट्रोल से बाहर है और उन्हें उस समय इसके बारे में पता नहीं था।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ