MS Dhoni
विज्ञापन

ऋषभ पंत की बहन की शादी में धोनी ने गुनगुनाया बॉलीवुड का मशहूर गाना, रैना ने भी जमकर लूटी महफिल

ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी में एमएस धोनी बॉलीवुड का मशहूर सॉन्ग गुनगुनाते हुए नजर आए। वहीं, सुरेश रैना ने भी अपनी परफॉर्मेंस से खूब महफिल लूटी।

Rishabh Pant Sister Wedding: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन की शादी में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे। एमएस धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ नजर आए, तो सुरेश रैना भी शादी का मजा दोगुना करना पहुंचे। माही वेडिंग में बॉलीवुड का मशहूर सॉन्ग ‘तू जाने ना’ गाते हुए दिखाई दिए। धोनी का गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisment

धोनी के साथ लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले सुरेश रैना ने भी खूब महफिल लूटी। ऋषभ पंत भी अपनी बहन की शादी में काफी खुश नजर आए। पंत की बहन साक्षी की वेडिंग से जुड़ी कई वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। साक्षी लाल कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं और उनके लुक की भी खूब तारीफ हो रही है। हाल ही में दुबई में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब को अपने नाम किया। पंत भारतीय टीम के स्क्वॉड का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ