Gemini 2026 Horoscope June: मिथुन राशि को 12 राशियों में तीसरा स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी बुध देव हैं. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय की मानें तो जून 2026 मिथुन राशि वालों के लिए आमदनी के लिहाज से अच्छा रहेगा. जहां कुछ लोगों की आमदनी बढ़ेगी व निवेश से लाभ होगा, वहीं कई लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है.
रुका हुआ धन भी मिलेगा
खासकर, जन्म कुंडली के 11वें भाव में मंगल ग्रह के रहने से रुका धन मिल सकता है. इसके अलावा परिवार का विस्तार होने के भी योग हैं. 22 जून 2026 तक ग्रहों के राजकुमार बुध आपकी कुंडली के लग्न भाव में रहेंगे, जिसके कारण बड़ा लाभ होगा. इस दौरान मार्केटिंग, मीडिया, शिक्षा, लेखन, सेल्स और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को भी धन लाभ हो सकता है.
बचत में बढ़ोतरी होने के भी हैं योग
जून 2026 में मिथुन राशि वालों की जन्म कुंडली के दूसरे भाव में बृहस्पति ग्रह का गोचर होने से न सिर्फ इनकी बचत बढ़ेगी, बल्कि धन लाभ भी होगा. इसके अलावा लंबे समय से अटके हुए आर्थिक काम पूरे हो सकते हैं. साथ ही भविष्य के लिए बचत करने में आपको सफलता मिलेगी.
शनि और राहु भी कराएंगे लाभ
वहीं, 10वें भाव में शनि और 9वें भाव में राहु रहेंगे, जिसका शुभ प्रभाव महीनेभर आपके जीवन पर पड़ेगा. इस दौरान आपके विदेश से धन लाभ होने के भी योग हैं. हालांकि, धार्मिक यात्रा या शिक्षा से जुड़े खर्च होना संभव है. बता दें कि ये समय शेयर मार्केट, निवेश और कारोबार के विस्तार के लिए शुभ है, लेकिन फैसले सोच-समझकर ही लें.
मिथुन राशि के जून 2026 के आमदनी से जुड़े राशिफल के बारे में आप और जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं. साथ ही प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मिथुन राशि वालों द्वारा इस महीने करने वाले शुभ उपायों के बारे में बताएंगे.
ये भी पढ़ें- Shani Ki Ulti Chaal 2026: शनिदेव चलने जा रहे हैं उल्टी चाल, साढ़ेसाती से जूझ रही इन 2 राशियों को मिलेगी बड़ी राहत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
19 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 days ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines