
VIDEO: कौन बनेगा चैंपियंस ट्रॉफी का सुल्तान? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कर दी सबसे बड़ी भविष्यवाणी
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर किस टीम का कब्जा होगा? माइकल क्लार्क ने इसका जवाब दिया है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
Champions Trophy 2025: भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल में जगह भी बनाई थी। लेकिन पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था। अब भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी का नया सुल्तान बनने के लिए दुबई पहुंच चुकी है। मेगा इवेंट में टीम इंडिया अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 23 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है।
इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान माइकल क्लार्क को लगता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल होगा और भारतीय टीम फाइनल मैच को अपने नाम कर खिताब पर कब्जा जमा लेगी। बता दें कि टीम इंडिया को अपने सभी मैच दुबई में ही खेलने हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: