हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: CM देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे के एक और फैसले पर लगाई रोक

Maharashtra Political Conflict: महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। खबर है कि सीएम ने शिंदे के कार्यकाल में लिए गए एक और फैसले पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Maharashtra Politics

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। एक दिन पहले दोनों नेताओं के बीच साथ-साथ चाय पीते फोटो वायरल हुई थी। मौका था बजट से पहले हुई टी पार्टी का। इस दौरान तीनों पार्टियों के प्रमुख नेता एक साथ हंसते हुए नजर आ रहे थे। अब खबर है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस शिंदे सरकार के दौरान लिए गए एक और फैसले पर रोक लगा दी है। सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के 3200 करोड़ रुपये के टेंडर पर रोक लगा दी है।

महाराष्ट्र के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सांवत पर आरोप थे कि उन्होंने एक ऐसी फर्म को मैकेनिकल सफाई का ठेका दिया था, जिसको इस क्षेत्र में काम करने का कोई अनुभव नहीं था। इसके अलावा एंबुलेंस और दवाओं की खरीद के दौरान भी जमकर अनियमितताएं हुई। आइये वीडियो के जरिए जानते हैं पूरा मामला।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola