
Video: ये 83 सीटें बिगाड़ देंगी महायुति का खेल! BJP-RSS की क्यों बढ़ी चिंता?
Edited By Parmod chaudhary

Edited By Parmod chaudhary
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार महायुति और महा विकास अघाड़ी में सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। प्रदेश की 288 सीटों पर 20 नवंबर को एक फेज में वोटिंग होगी। प्रदेश में लगभग 9.70 करोड़ मतदाता हैं। 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। महा विकास अघाड़ी को उम्मीद है कि परिणाम लोकसभा चुनाव से अच्छे आएंगे। लोकसभा चुनाव में गठबंधन को अप्रत्याशित नतीजे मिले थे। लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब गठबंधन में शामिल दल फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव में लगभग 158 सीटें ऐसी हैं, जहां पर मुकाबला है। वहीं, 83 सीटों पर बेहद टाइट मुकाबला दिख रहा है। ये सीटें ही तय करेंगी कि महाराष्ट्र में सत्ता की चाबी महायुति के पास ही रहेगी या महा विकास अघाड़ी गठबंधन सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगा। इन सीटों के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: