बाबा की गोद में कुंज
विज्ञापन

Video: Mahakumbh 2025 में ढाई साल के ‘Kunj Baba’, पैदा होते ही आश्रम में छोड़ गए थे परिजन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला 13 जनवरी को पूर्णिमा से शुरू होगा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर इसका समापन होगा।

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ मेले की तैयारी जोरों पर है। यहां देश-दुनिया से बड़ी संख्या में साधु-संत पहुंचने लगे हैं। इसी बीच मेले में ढाई साल के ‘Kunj Baba’ भी आए हैं, जिन्हें उनकी पैदाइश के बाद ही परिजन एक आश्रम में छोड़ गए थे। वैसे, कुंज बाबा का जन्म का नाम तो भूपेंद्र भारद्वाज है लेकिन साधु-संत उन्हें भूपेंद्र भारती और प्यार से ‘कुंज बाबा’ पुकारते हैं।

‘कुंज बाबा’ के साथ रहने वाले संतों ने बताया कि बच्चे के परिजन उसे जन्म के बाद उनके आश्रम में छोड़ गए थे। अब वह ही उसका लालन पालन कर रहे हैं। फिलहाल वह उन्हें देखकर माला फेरता है और दिनभर खेलता है। बड़ा होने पर जिस विषय में उसकी रुचि होगी उसे स्कूली, कॉलेज समेत अन्य शिक्षा दिलवाएंगे। बता दें महाकुंभ मेला 13 जनवरी को पूर्णिमा से शुरू होगा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर इसका समापन होगा।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ