Lok Sabha Election 2024 Congress Shared Video of Rahul Gandhi , Mallikarjun Kharge, siddhraimya

'मुझे सिंपल कपड़े पहनना पसंद...' राहुल गांधी ने बताया सफेद टी-शर्ट पहनने का राज

Rahul Gandhi Told Why Wear White T-shirt: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो में बताया कि वे सत्ता और विचारधारा में किसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस वीडियो में उनके साथ कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नजर आ रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। 7 मई को देशभर के 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होगा। इस बीच आज तीसरे चरण के प्रचार का आखिरी दिन था। राहुल गांधी ने तेलंगाना में कई जनसभाओं को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बंगाल में जनसभा को संबोधित किया। इस बीच कर्नाटक में चुनाव प्रचार का एक वीडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव से जुड़े सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सफेद रंग की टीशर्ट पहनने का कारण भी बताया। राहुल ने कहा कि ट्रांसपेरेंसी और सिम्पिलसिटी को दर्शाता है। मैं कपड़ों के बारे में ज्यादा परवाह नहीं करता हूं।

विज्ञापन

सत्ता-विचारधारा में से किसे चुनेंगे?

वीडियो मे राहुल गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया भी नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन से पूछा कि कैंपेनिंग के बारे में क्या विचार है? खड़गे ने कहा कि बुरा कुछ नहीं है। क्योंकि हम लोग जो कर रहे हैं वे देश के लिए कर रहे हैं। वहीं राहुल गांधी ने सीएम सिद्धारमैया से सवाल पूछते हुए कहा कि सत्ता और विचारधारा में से किसे चुनेंगे?

सत्ता तो आती जाती रहती है

इस सवाल का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि विचारधारा। यह हमेशा जरूर होती है। इस पर खड़गे ने कहा कि सत्ता तो आती-जाती रहती है, लेकिन विचारधारा को कायम रखना बड़ी बात है। वहीं विचारधारा को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि विचारधारा की समझ के बिना आप सत्ता की ओर नहीं जा सकते।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ