IND vs SA: विराट कोहली के 'महारिकॉर्ड' पर मंडराया खतरा, धर्मशाला में अभिषेक करेंगे 'किंग' की बादशाहत खत्म?

Abhishek Sharma to Break Virat Kohli Record: अभिषेक शर्मा के लिए साल 2025 काफी शानदार साबित हुआ है. उन्होंने इस साल टी20 क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं और अब उनके पास विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में मैच में अभिषेक ने अगर 87 रन बनाए, तो वो विराट से आगे निकल जाएंगे.

Abhishek Sharma to Break Virat Kohli Record

अभिषेक के पास विराट का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

Abhishek Sharma to Break Virat Kohli Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने जा रहा है. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के पास विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. अभिषेक के लिए पहले दो टी20 मैच अच्छे नहीं गए लेकिन वो बेहतरीन फॉर्म में हैं. ऐसे में उनके पास किंग कोहली की बादशाहत खत्म करके एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने का सुनहरा मौका है.

विज्ञापन

अभिषेक के पास विराट का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

विराट कोहली ने 2016 में 31 टी20 मैचों में 1614 रन बनाए थे. इसी बीच उनका औसत 89.66 का था और उन्होंने उस साल 4 शतक और 14 अर्धशतक जड़े थे. अभिषेक शर्मा अब उनका ये रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र 87 रन पीछे हैं. अभिषेक शर्मा ने 2025 में अब तक 39 टी20 मैचों में हिस्सा लिया है और 41.43 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1533 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

उन्होंने 2025 में तीन शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं. अभिषेक बड़ी-बड़ी पारियां खेलते हैं और अगर धर्मशाला में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 87 या उससे अधिक रन बना दिए, तो वो 2025 में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. कोहली के 9 साल पुराने महारिकॉर्ड पर खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

T20 सीरीज में कैसा रहा है अभिषेक का प्रदर्शन?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले दो टी20 मैचों में अभिषेक शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए. कटक में हुए पहले मैच में शर्मा 12 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, वहीं दूसरे मुकाबले में अभिषेक ने 8 गेंदों में 17 रन बनाए. पिछले दो मैचों में उन्होंने शुरुआत में ताबड़तोड़ शॉट्स तो लगाए लेकिन पारी को बड़ा नहीं बना पाए. अभिषेक चाहेंगे कि वो धर्मशाला में ही विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दें, वरना उनके पास दो और टी20 मैच बचेंगे. अगले तीन मैचों का शेड्यूल:

तारीख मैच टीमें जगह
14 दिसंबर 2025तीसरा T20Iभारत vs दक्षिण अफ्रीकाधर्मशाला
17 दिसंबर 2025चौथा T20Iभारत vs दक्षिण अफ्रीकालखनऊ
19 दिसंबर 2025पांचवां T20Iभारत vs दक्षिण अफ्रीकाअहमदाबाद

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी से आगे निकला ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, कुछ ही घंटों में चकनाचूर हुआ बड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ