IPL 2026 Auction में इन 4 अनकैप्ड भारतीय स्पिनर पर लगेगी करोड़ों की बोली! अकेले दम पर पलट सकते हैं मुकाबला 

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. सभी फ्रेंचाइजियां अपना-अपना मास्टर प्लान बना रही हैं. जिससे वो बेस्ट प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ सके. सभी फ्रेंचाइजियों की नजर स्टार भारतीय स्पिनरों पर रहने वाली है. जिसके कारण कुछ अनकैप्ड भारतीय स्पिनरों की किस्मत इस ऑक्शन के दौरान खुल सकती है. इन पर करोड़ों की भी बारिश हो सकती है.

IPL 2026 Auction

IPL 2026 Auction

IPL 2026 Auction: भारतीय परिस्थितियों में स्टार स्पिनरों की जरूरत सभी फ्रेंचाइजियों को है. हालांकि सभी फ्रेंचाइजी स्पिनरों के लिए विदेशी विकल्प नहीं तलाश चाहती हैं. जिसके कारण ही वो युवा भारतीय चेहरों को खिलाने को तैयार हैं. ऐसे में इस आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों की किस्मत खुल सकती है. इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके खुद को साबित किया है. ऐसे में इनको लेकर फ्रेंचाइजियों के बीच बिडिंग वॉर भी हो सकते हैं. 

विज्ञापन

तनुष कोटियन 

घरेलू क्रिकेट में तनुष कोटियन ने खुद को लगातार अच्छे प्रदर्शन से साबित किया है. ऐसे में उन पर 2 बड़ी फ्रेंचाइजियों की नजर होगी. कोटियन को चेन्नई सुपर किंग्स अपने साथ जोड़ सकती है. फिलहाल फ्रेंचाइजी एक ऐसे स्पिनर की तलाश कर रही है, जो गेंदबाजी के साथ नंबर 8 पर बल्लेबाजी भी कर सके. कोटियन इस मामले में टीम में आसानी से फिट हो सकते हैं. वहीं आरसीबी की टीम भी अच्छे बैकअप विकल्प के रूप में तनुष को अपने साथ जोड़ना चाहेगी. आरसीबी भी क्रुणाल पांड्या का बैकअप तलाश रही है. 

विज्ञापन

अथर्व अंकोलेकर 

युवा स्टार स्पिनर अथर्व अंकोलेकर पर भी आईपीएल 2026 के ऑक्शन के दौरान नजरें रहने वाली हैं. अथर्व अंकोलेकर ने घरेलू क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रभाव छोड़ा है. अथर्व की गेंदबाजी में कंट्रोल है, ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उनको अपने साथ जोड़ना चाहेगी. अंकोलेकर बीच के ओवरों में रन गति को कम कर सकते हैं. ऐसे में वो हैदराबाद की पिच पर बहुत काम आ सकते हैं. मुंबई इंडियंस की टीम भी इस खिलाड़ी के पीछे भाग सकती है. मुंबई की पिच पर भी अथर्व बहुत काम आ सकते हैं. 

कुमार कार्तिकेय 

लेफ्ट आर्म स्पिनर कुमार कार्तिकेय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. कार्तिकेय ने इस सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उन पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकी हुई है. हालांकि आरसीबी की टीम इस खिलाड़ी पर फोकस बनाए हुए हैं. आरसीबी की टीम सुयश शर्मा का बैकअप तलाश रही है. इस रोल में कुमार कार्तिकेय फिट साबित हो सकते हैं.  

विज्ञापन

प्रवीण दुबे  

पंजाब किंग्स की टीम ने प्रवीण दुबे को रिलीज कर दिया है. इस खिलाड़ी ने भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में इस खिलाड़ी को बहुत खरीददार मिल सकते हैं. प्रवीण दुबे के पीछे चेन्नई सुपर किंग्स भाग सकती हैं. महेंद्र सिंह धोनी इस ऑक्शन में 2 अच्छे स्पिनरों को अपने साथ जोड़ना चाहती है. जिसमें से एक प्रवीण दुबे हो सकते हैं. इस खिलाड़ी पर भी ऐसे में करोड़ों की बारिश हो सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ